फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एथलीटों ने करनाल ओपन में दिखाया दम, 4 स्वर्ण सहित जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। करनाल के कर्ण स्टेडियम में संपन्न हुई 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।
विज्ञापन


इनमें दक्ष ने बालक वर्ग के अंडर-16 हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में जिले के नाम तीन स्वर्ण रहे। नेहा सैनी ने अंडर-20 के 3000 मीटर दौड़, भूवी अग्रवाल ने बालिका अंडर-20 की लंबीकूद में और कल्पना ने अंडर-18 की 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं चार खिलाड़ियों के नाम रजत पदक भी रहे। इनमें मान सिंह भड़ाना नेअंडर-20 वर्ग की लंबीकूद और ट्रिपलकूद स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीते। इसके अलावा नेहा सैनी ने अंडर-20 की 5000 मीटर दौड़ में और कल्पना ने अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। पांच खिलाड़ियों के नाम कांस्य पदक भी रहे। इनमें कुणाल भड़ाना ने लंबी कूद, कबीर जोगी ने डिस्कस थ्रो, कृष सिंह ने 60 मीटर दौड़, हर्ष ने पेंटाथलॉन और स्वरा भटनागर ने लंबीकूद में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें