फरीदाबाद। चीन के ओर्डोस शहर में आज से शुरू हो रही पहली एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। 12 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी देश का मान बढ़ाने उतरेंगे। दक्षिण एशिया एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित के. भनोट के निर्देशन में गए 56 सदस्यीय भारतीय दल (33 पुरुष और 23 महिला एथलीट) में हरियाणा के चार खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लंबी कूद इवेंट में चुनौती पेश करेंगे। वहीं आरती 21 किलोमीटर मैराथन रेस वॉक इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक के लिए दम दिखाएंगी। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ को दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें हैं। संवाद