फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षण संस्थान के सहायक रजिस्ट्रार ने फर्जी तरीके से ली 60 लाख की स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी छात्रों के नाम पर किया फर्जीवाड़ा, त्रिपुरा सरकार के दिए थे फर्जी कागजात
विज्ञापन

कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव फिरोजपुर कलां स्थित निजी शिक्षण संस्थान के सहायक रजिस्ट्रार द्वारा आदिवासी छात्रों के नाम पर 60 लाख रुपये की स्कॉलरशिप का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ जुगनेश कुमार ने बताया कि उनका कॉलेज एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से संबद्ध है। 7 नवंबर 2024 को त्रिपुरा सरकार के दो प्रतिनिधियों ने दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फरीदाबाद का दौरा किया और त्रिपुरा सरकार के अतिरिक्त सचिव सुभासिस दास का एक पत्र दिया जिसमें 54 अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्रों की सूची शामिल थी जिन्होंने कथित रूप से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। मूल्यांकन के बाद पता चला कि इनमें से कोई भी छात्र 2023-24 शैक्षणिक सत्र के दौरान कॉलेज में नामांकित नहीं था। नोडल अधिकारी सुरेश कुमारी ने छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी सहायक रजिस्ट्रार उधम सिंह को सौंपी थी। वह 2021 से छात्रवृत्ति के मामलों को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में फर्जीवाड़े का लगा पता
सहायक रजिस्ट्रार उधम सिंह ने कथित रूप से आधिकारिक कॉलेज के लेटर हेड और प्रिंसिपल की मुहर का उपयोग करके और प्रिंसिपल के जाली हस्ताक्षर करके इन छात्रों को फर्जी वास्तविक पत्र जारी करके अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने बताया कि साल 2021 और 22 के लिए छात्रवृत्ति राशि नोडल अधिकारी की जानकारी के बिना छात्रों के बैंक खातों में वितरित की गई थी। फरीदाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने उसी परिसर में स्थित अपने एक अन्य कॉलेज फरीदाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के लिए एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदनों की गहन समीक्षा की। जांच करने पर फरीदाबाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्रवृत्ति रिकॉर्ड में गड़बड़ियां मिलीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें