फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी को लेकर विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में पड़ोसी की बेटी से शादी करने को लेकर हुए विवाद में आठ लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज की है। 23 अगस्त की रात हुए विवाद के बाद 24 अगस्त को भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

हरि सिंह की शिकायत और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना मुजेसर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हरि सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे जितेंद्र ने 20 अगस्त को पड़ोसी तेजपाल की बेटी भारती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। परिवार को इसकी जानकारी 21 अगस्त को मिली। इसके बाद से तेजपाल और उसके परिवार के लोग रंजिश रखने लगे।शिकायत के अनुसार 23 अगस्त की रात तेजपाल और उसके परिवार के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में हरि सिंह समेत परिवार के आठ लोगों को चोटें दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें