फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई की लाइव वीडियो: रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहा तो अधिवक्ता व साथी को पीटा, कार के शीशे तोड़े

Tue, 03 Jun 2025 07:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

दोस्त स्वतंत्र ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिए और सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। आरोपियों ने उनकी सियाज कार के शीशे भी तोड़ दिए। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच सके। 
विज्ञापन
अधिवक्ता की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीलम चौक पर रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर आरोपियों ने अधिवक्ता व उनके साथी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने अधिवक्ता की सियाज कार के शीशे भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं, झगड़े की वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर उससे वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया। ऐसा न कर सके तो मोबाइल जमीन पर पटककर आरोपियों ने तोड़ दिया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये वारदात शनिवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे की है। पेशे से अधिवक्ता जसमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने दोस्त के साथ नीलम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद जब वह वापस जा रहे थे तो कुछ युवकों ने नीलम चौक पर ही बीच सड़क कार खड़ी कर रखी थी। जिसके चलते उनकी सियाज कार नहीं निकल पा रही थी। 

अधिवक्ता ने अपनी कार का हार्न बजाया और और बीच सड़क से कार हटाने को कहा तो आरोपी गालियां देने लगे। फिर आरोपियों ने कॉल कर अपने दोस्तों को बुला लिया। जिसके बाद 10 से अधिक युवकों ने मिलकर अधिवक्ता व उनके साथी से मारपीट की। 
विज्ञापन

दोस्त स्वतंत्र ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिए और सड़क पर फेंककर तोड़ दिया। आरोपियों ने उनकी सियाज कार के शीशे भी तोड़ दिए। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच सके। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें