बल्लभगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ट्रोला चालक शनिवार को राॅग साइड से सोहना फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ रहा था। तभी पुल के पास मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने चालक से बहसबाजी होने पर पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चालक को 500 रुपये का चालान भी किया है।
वीडियो के अनुसार, बल्लभगढ़ से सोहना फ्लाईओवर चौक के पास ट्रैफिक पुलिस एएसआई नरेन्द्र कुमार मौजूद थे। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक ट्रोला चालक ट्रोला को दिल्ली की तरफ से राॅग साइड लेकर सोहना फ्लाईओवर पर जाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण रोड पर जाम लग गया।
रोड पर जाम लगता देख नरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रोला का 500 रुपये का चालान कर दिया। चालान होने के बाद चालक और पुलिस कर्मचारी के बीच में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई की एएसआई नरेन्द्र कुमार ने चालक को मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद चालक ट्रोला को वहां से लेकर फ्लाईओवर पर चढ़कर सेक्टर 55 की तरफ चल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।