फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आशा वर्करों ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
26 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, 26 को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए आशा वर्करों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों को बेटी बचाने और भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सरकार की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों में गिरते लिंगानुपात को लेकर आशा वर्करों पर जिम्मेदारी डालने के बाद उन्होंने स्वयं आगे आकर यह अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में सोमवार को आशा वर्करों ने बीके अस्पताल और आदर्श कॉलोनी का दौरा कर लोगों को भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के बारे में बताया और बेटियों के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर को प्रदेशभर से आशा वर्करों की एक-एक गाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, जहां वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगी। ज्ञापन के माध्यम से वे भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करेंगी। जिला प्रधान हेमलता ने बताया कि समाज को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक करना सभी की जिम्मेदारी है और वे इस दिशा में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बेटियों को बोझ न समझें, बल्कि उन्हें भी समान अवसर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें