फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी बढ़ते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार, एक बेड पर दो-दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में डायरिया और वायरल बुखार के मरीज बढ़े, नहीं मिल पा रहा बेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में बदलाव और तेजी से बढ़ रही गर्मी के कारण डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आलम यह है कि बीके अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा गया है। अव्यवस्था के कारण जहां एक ओर मरीजों को परेशानी हो रही है, वहीं संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

पिछले करीब एक महीने से गर्मी का कहर जारी है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बीके अस्पताल के सामान्य चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि मरीजों की संख्या में इजाफा का मुख्य कारण मौसम है। अचानक से बढ़ी गर्मी लोगोंं को बीमार कर रही है। बुखार, खांसी, जुकाम, गला खराब के अलावा डायरिया के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। यह वायरल बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है। इस मौसम में ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर दवाइयां और डॉक्टरों से परामर्श लें। इस दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखें और पानी को उबालकर ठंडा कर सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक बेड पर दो मरीज, संक्रमण का खतरा

मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बीके अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। अव्यवस्था के कारण एक बेड पर दो मरीजों को रखा गया है। ऐसे में मरीजों को परेशानी तो हो रही है, वहीं संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि एक बेड पर दो मरीज होना बीके अस्पताल में कोई नई बात नहीं है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं होने के कारण मरीज बेहाल हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें