फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री ने शिकायत मिलते ही दिए सड़क का एस्टीमेट बनाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव टिकावली के लोगों की बिजली की समस्या को भी दूर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर के निवास भतोला पर रविवार को खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।



इस अवसर पर सेक्टर 88 स्थित आरपीएस पाल्म ड्राइव सोसाइटी के लोगों ने कच्ची खेड़ी रोड को बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम है और सड़क टूटी होने से उन्हें दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क के लिए वह निगम पार्षद के पास भी गए थे लेकिन यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने जल्द एस्टीमेट बनाने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के साथ-साथ इस पर भरपूर रोशनी की व्यवस्था भी की जाए। इसके बारे में जल्द ही मौका मुआयना कर अधिकारी एस्टीमेट बना लेंगे और उसका निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार गांव टिकावली के लोगों ने उनके यहां बिजली की ओवरलोड की समस्या बताई जिसके कारण बार-बार फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति में दिक्कत आती है। मंत्री नागर ने बिजली अधिकारियों को फोन कर यह समस्या दूर करने के लिए व्यवस्था बनाने की आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली की डिमांड और सप्लाई में अगर अंतर है तो उसकी व्यवस्था करें और बिजली के तार व ट्रांसफार्मर आदि को ठीक करने का काम करें।


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हर रविवार को निवास पर खुला दरबार लगता है जिसमें कोई भी आकर अपनी शिकायत अथवा सुझाव मुझे दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें