फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठंड का मौसम आते ही याद आई मूंगफली और गुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में बढ़ती ठंड के कारण बाजार में ज्यादातर दुकानों पर भीड़ कम है लेकिन गजक, मूंगफली और गुड़ की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में अब मूंगफली, गुड़ और गजक जैसी सर्दियों की पारंपरिक चीजों की दुकानें सजने लगी है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों को मूंगफली और तिल वाली गजक ज्यादा पंसद आ रही है।
दुकानदारों का कहना है कि हर साल नवंबर से फरवरी तक मूंगफली, गुड़ और गजक की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। सर्दी के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा राजस्थान से आती है और कुछ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से आती है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑनलाइन की वजह से इस साल का मार्केट थोड़ा डाउन जा सकता है। हालांकि, अभी तो शुरुआत है और ठीकठाक खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

दाम में पिछले साल के मुकाबले में इस साल कोई ज्यादा अंतर नहीं है
गुड़ - 60 रुपये किलो से शुरू
मूंगफली -120 रुपये किलो से शुरू
तिल गजक- 140 रुपये किलो से शुरू
मूंगफली गजक - 140 रुपये किलो से शुरू
इसलिए सर्दी में रहती है अधिक मांग
ठंड में गुड़ पट्टी और मूंगफली, गजक जैसे सर्दियों की पारंपरिक चीजों को खाने से शरीर को गर्मी और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है। वहीं, पाचन में सहायता और तनाव कम करने में भी मदद करता है।
-
ऑनलाइन की वजह से इस साल खरीदारी पर असर हो सकता है। पहले नवंबर के समय बहुत ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब उतनी भीड़ नहीं है। रेट की बात करें तो इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अंतर नहीं आया है, लगभग सामान है। -मुकुल, दुकानदार
विज्ञापन

जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे बाजारों में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ती जाएगी। हालंकि, अभी फिलहाल मूंगफली, गुड़ और मूंगफली गजक की बिक्री हो रही है। -सनी तोमर, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें