फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में संदिग्ध आतंकी की हत्या: राम मंदिर के प्रति आस्था के चलते अरुण ने किया कत्ल; पत्थर की भी गुत्थी सुलझी

Wed, 18 Feb 2026 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

नीमका जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या राम मंदिर के प्रति आस्था के चलते हुई। आरोपी अरुण चौधरी ने पूछताछ में बताया कि अब्दुल रहमान राम मंदिर को उड़ाने की साजिश में शामिल था, जिससे उसे गुस्सा आया।
विज्ञापन
अब्दुल रहमान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमका जेल के बैरक सुरक्षा वार्ड नंबर 3बी साइड में चक्की नंबर-2 में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या राम मंदिर के प्रति आस्था को लेकर ही अरुण चौधरी ने की थी। 4 दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी अरुण चौधरी ने अपराध शाखा की पूछताछ में ये खुलासा किया है। आरोपी ने कबूला कि जब उसे पता चला कि अब्दुल रहमान राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल था तो उसे बेहद गुस्सा आया। उसने तय कर लिया था कि वो अब्दुल रहमान की मौका पाते ही हत्या कर देगा। 

विज्ञापन

पूछताछ में अरुण चौधरी ने खुलासा किया कि चक्की में एक बेंच में कील ठोकने के लिए अब्दुल रहमान एक पत्थर अंदर लाया था। कील ठोककर उसने वो पत्थर वहीं छोड़ दिया था। इसी पत्थर को हथियार बनाकर हत्या के लिए अरुण ने रख लिया। फिर रविवार 8 फरवरी की देर रात पत्थर से वार कर उसने अब्दुल रहमान की हत्या कर दी। 

आरोपी से पूछताछ में ये भी पता चला कि कुख्यात व घोर अपराध में शामिल होने के चलते चक्की में बंद तीनों अरुण चौधरी, अब्दुल रहमान व सोएब रियाज को नीमका जेल में शुरू से चक्की में रखा जा रहा था। समय-समय पर ऐसे आरोपियों की चक्की भी बदली की जाती है। 23 जनवरी को चक्की में बदलाव हुआ तो ये तीनों एक चक्की में बंद किए गए थे। 
विज्ञापन

हत्या की वारदात के दौरान इस चक्की में एक अन्य बंदी सोएब रियाज भी मौजूद था। सोएब रियाज जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। इसके खिलाफ सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी का एक केस दर्ज है। सोएब को मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर की जेल से फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें