संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी एनआईटी एम ब्लाक की ओर से मंगलवार रात से रामलीला के कलाकारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब से रामलीला शुरू होने तक कलाकार रात 8:30 बजे से 12 बजे तक अभ्यास करेंगे।
निर्देशक हरीश चन्द्र आजाद ने बताया कि इस बार रामलीला में राम, सीता व लक्ष्मण के कलाकार बदले गए हैं। इसलिए इन कलाकारों को अभ्यास कराना बहुत जरूरी है। कल रात राम, लक्ष्मण और सीता के कलाकारों का अभ्यास करवाया गया। राम के किरदार में शिवम बत्रा जिन्होंने इस मंच पर पहले छोटे राम का रोल किया था। सीता के रोल में कंगना खरबंदा जिन्होंने पहले बाल कलाकार में सीता का रोल किया था तथा लक्ष्मण के किरदार में विद्वांश खरबंदा जो पहले छोटे लक्ष्मण का किरदार करते थे। भविष्य के कलाकार तैयार करने के लिए उनकी रामलीला में नन्हें कलाकारों का एक सीन जरूर करवाया जाता है।