फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्य चौपाल पर देश और विदेश से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार को मिस्र, इराक, नाइजर, इथियोपिया, रूस और साउथ सूडान से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विदेशी कलाकारों के पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को अपने-अपने देशों की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। कलाकारों की ऊर्जा और आकर्षक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। मुख्य चौपाल पर उमड़ी दर्शकों की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एकता का अनूठा संगम बन चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें