फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर दिखी विविधता की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्य चौपाल पर शनिवार शाम आयोजित फैशन शो में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक वेशभूषा से सजे मॉडलों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध साड़ियों और परिधानों का प्रदर्शन किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का संदेश प्रभावी ढंग से सामने आया।
विज्ञापन


फैशन शो के दौरान कलाकारों ने बनारसी, कांजीवरम, पटोला, चंदेरी, भागलपुरी और फुलकारी जैसी पारंपरिक साड़ियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्रत्येक प्रस्तुति के साथ संबंधित राज्य की सांस्कृतिक झलक, संगीत और लोकधुनों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें