एलायंस क्लब फरीदाबाद ग्रीन के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि संस्था समाजसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है। फरीदाबाद में पहली बार ऐसे शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्यांगों की जांच और माप लेने के बाद उसी दिन दोपहर तक उनके लिए कृत्रिम अंग तैयार कर दिए गए। इससे उन्हें उपकरणों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा।
प्रोजेक्ट चेयरमैन शेखर अग्रवाल और संस्थापक चेयरमैन केजी अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कृत्रिम अंगों और अन्य सहायक उपकरणों के वितरण के साथ नेत्र जांच भी की गई। नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. पीडी शर्मा ने बताया कि संस्था रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। सचिव विद्या शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्यूरो