फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एआरटी सेंटर की हुई शुरूआत, आया एक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी ( एआरटी ) सेंटर शुरू हो गया है। जिसमें एचआईवी से ग्रस्त मरीजों को परामर्श के साथ उपचार देना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. बी एन वशिष्ठ ने बताया कि उनके अस्पताल में पहली मंजिल पर एआरटी सेंटर को शुरू कर दिया है। जिसमें मरीजों की जांच के साथ परामर्श भी दिया जाता है। उन्हाेंने बताया कि गांव छांयसा के रहने वाला एक मरीज का उपचार भी अस्पताल की ओर से शुरू कर दिया है। पहले मरीज को दवा के लिए सेक्टर 8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भेजा जाता था, लेकिन अब उस मरीज का उपचार मेडिकल कॉलेज में होगा। इसके अलावा एक परिवार के तीन सदस्य भी एचआईवी से ग्रस्त हैं। उनको भी सेक्टर 8 भेजा जाता था, लेकिन अब उन मरीजों से संपर्क कर उनको भी इसी मेडिकल कॉलेज से उपचार दिया जाएगा। नोडल अधिकारी डाॅ. अमित मित्तल ने बताया कि अब उनकी टीम गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें