फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की सीईओ ने दिए निर्देश, 21 से 27 मई तक चलेगा ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 से 27 मई तक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के तहत सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा उठाने और उसके उचित प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गांवों में कूड़े के ढेर और बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को घरेलू स्तर पर कूड़े को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर हैं, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।



सीईओ ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने की शपथ दिलाकर भी जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से ग्रामीणों को कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर, कुमारी आरती, एसडीई पंचायती राज साबिर, विक्की व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें