फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई पहुंचा 366, सांस लेने में बनी दिक्कत

विज्ञापन
AQI records 366 in faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के प्रदूषण स्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हवा नहीं चलने के कारण प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर से शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी बनी हुई है। रविवार को भी जिला का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 से ऊपर बना रहा। जो भी गंभीर श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से हवा न चलने की कारण शहर की हवा दूषित बनी हुई है। बुधवार को तेज हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट आई थी। एक्यूआई घटकर 294 तक पहुंच गया था। रविवार को एक बार फिर से हवा दूषित हो गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। यह बुधवार की तुलना में 70 अंक अधिक है। रविवार को दिन के समय हवा भी चली, इससे प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी नहीं आई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा की गति कम होने से प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होने लगते हैं। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगता है। तेज हवा चलने या बारिश होने की स्थिति में प्रदूषण पूरी तरह से कम हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 459 दर्ज किया गया। एनआईटी क्षेत्र में 399, सेक्टर-11 में 350 और सेक्टर-30 क्षेत्र में एक्यूआई 348 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 270 रहा, जो की खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें