फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का एक्यूआई 354 पहुंचा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

विज्ञापन
AQI goes up 354 in faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर से 350 से ऊपर पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। ठंड के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के काफी हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 354 दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में यह दो अंक अधिक रहा। सोमवार को एक्यूआई 352 दर्ज किया गया था। सेक्टर-16 क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 336 रहा। बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां का एक्यूआई 247 दर्ज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार स्मॉग व ठंड सांस रोगियों व हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए लोगों को इस दौरान अपना खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें