फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में एक्यूआई 300 किया गया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदूषण का स्तर अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 दर्ज किया गया। हालांकि स्मॉग में अब कमी आई है। इससे लोगों को हल्की राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब थोड़ा कम होकर खराब की श्रेणी में पहुंच चुका है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 300 के आस-पास बना हुआ है, जो पहले 350 से ऊपर पहुंच गया था। बुधवार को भी फरीदाबाद का मौसम सुबह से ही साफ बना रहा। दिन में तेज धूप खिली रही और हल्की हवा भी चली। इससे प्रदूषित कण हल्के होकर थोड़ा ऊपर उठ गए हैं और स्मॉग में कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। बल्लभगढ़ की हवा इनकी अपेक्षा में कुछ साफ रही। यहां पर एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमाद ने बताया कि तेज धूप निकलने के चलते स्मॉग में कमी आई है। इससे एक्यूूआई में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें