फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्योग लगाने के लिए किया लोन का आवेदन, ठग लिए 50 हजार

Wed, 31 Jul 2024 07:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला घर में शुरू करना चाहती थी घरेलू उद्योग, युवती ने फोन कर बनाया ठगी का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-19 में सक्रिय जालसाजों ने घर पर उद्योग लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर एक महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने फोन कर उन्हें ठगी का शिकार बनाया है। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी कविता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक ऑनलाइन वेबसाइट पर लघु उद्योग शुरू करने के लिए लोन के लिए आवेदन कर किया था। इसके बाद उनके पास सूचिस्मिता जेना नामक युवती का फोन आया। उसने खुद को निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया और लोन के लिए दस्तावेजों की मांग की। फिर सीए से फाइल तैयार करवाने के नाम पर पैसे ऑनलाइन लिए। कविता ने बताया कि उसके बाद राम बाबू नामक एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि एमएसएमई के अंतर्गत आने वाले प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से बात कर रहा है। आपका लोन पास हो गया है। इसके लिए बीमा के पैसे उसने जमा कराने को कहा। इस प्रकार आरोपियों ने उसने लोन के नाम पर 50,595 रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें