फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 21वें सामूहिक विवाह समारोह के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में मानव सेवा समिति ने एक नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन 21वें सामूहिक विवाह समारोह के लिए मंगलवार से आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। आवेदन के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी और लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि यह समारोह उन परिवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने बच्चों का विवाह सादगी से कराना चाहते हैं। वहीं, समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा और चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह में आवेदन करने के लिए इच्छुक बालिग जोड़े अपने और अपने माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, परिवार का राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी समिति के सेक्टर-10 मार्केट स्थित मानव भवन कार्यालय में जमा करा सकते हैं। मंगलवार को हुई मानव सेवा समिति की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें