फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस में बीटेक की रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली और दूसरी काउंसलिंग में चूकने वाले अभ्यर्थियों के पास मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है जो हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी की पहली और दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के बावजूद सीट पाने से वंचित रह गए थे। हालांकि, पात्रता शर्तें पूरी करने वाले नए छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीटेक के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 30 जुलाई तक तथा बीटेक (लीट) के लिए 24 से 30 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, इसके बाद संस्थान स्तर की फिजिकल काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू होगी। दाखिले की यह प्रक्रिया बीटेक के लिए जेईई (मेन) की सीआरएल रैंक और बीटेक (लीट) के लिए ओसीईटी की रैंक के आधार पर पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पहली काउंसलिंग में असफल रहे छात्रों को भी इन रिक्त सीटों के लिए दोबारा नया आवेदन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी के बिना नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ
हरियाणा के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अपना परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) तैयार रखने की सलाह दी गई है। इसके बिना आरक्षण, आय आधारित लाभ या फीस में रियायत का लाभ नहीं मिल सकेगा। सीटों की नवीनतम स्थिति और विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा छात्र किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए कार्यालय समय के दौरान एडमिशन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें