फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए राशन डिपुओं के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 2651 नए राशन डिपुओं के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र आवेदक 10 नवंबर तक अंत्योदय सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि योजना का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था सुगम बनाने के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देना है। डिपो आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। रिक्त डिपुओं की जिलावार और ग्रामवार सूची, पात्रता शर्तें और दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें