फरीदाबाद। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विमुक्त एवं घुमंतू जनजाति (डीएनटी) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं। जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 31 जनवरी 2027 तक एनएसपी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी का हरियाणा निवासी होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र विद्यार्थी एससी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के घटक-II के तहत ओबीसी व डीएनटी श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी Scholarships.gov.in के माध्यम से एनएसपी पोर्टल पर फ्रेश आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध है।