फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहुतकनीकी संस्थान में 600 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- संस्थान ने काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 600 से अधिक सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब संस्थान में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण शुरू कर दिए जाएंगे।

संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के आधार पर लेटरल एंट्री से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रहेगी। इसके बाद छात्रों का परिणाम 15 जून को घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 16 से 18 जून के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, ताकि उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन


वहीं 10वीं कक्षा के आधार पर प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 16 से 18 जून तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ग का परिणाम 19 जून को घोषित किया जाएगा। चयनित छात्राओं को 22 से 24 जून के बीच संस्थान में उपस्थित होकर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी।

संस्थान प्रबंधन का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं तय समय के अनुसार पूरी की जाएंगी, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर संस्थान की आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखें और निर्धारित तिथियों के अनुसार ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन


15 अगस्त के बाद शुरू होंगी कक्षाएं
बहुतकनीकी संस्थान में नए सत्र की कक्षाएं 15 अगस्त के बाद शुरू की जाएंगी। संस्थान की प्राचार्या मीनू वर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को निर्धारित तिथियों पर रिपोर्ट करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही कक्षाएं नियमित रूप से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें