फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्च 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई है। सेकेंडरी के परीक्षार्थियों को 1150 रुपये और सीनियर सेकेंडरी के परीक्षार्थियों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। प्रायोगिक विषयों के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 29 नवंबर से 18 दिसंबर तक किया जा सकेगा। इसमें 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक 100 रुपये, 6 से 12 दिसंबर तक 300 रुपये और 13 से 18 दिसंबर तक 1000 रुपये का विलंब शुल्क शामिल है। मार्च, जुलाई और सितंबर 2026 में मुख्य परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें