फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब विद्यार्थी 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, पहले यह तिथि 31 अक्तूबर थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मुक्त विद्यालय की मार्च-2027 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, पहले यह तिथि 31 अक्तूबर थी। इच्छुक विद्यार्थियों को 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
इस फैसले से फरीदाबाद के उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे। दसवीं और बारहवीं की मार्च-2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक दबाव या तकनीकी परेशानी से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में मुक्त विद्यालय की परीक्षा में विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी रही है। मार्च 2026 में जिले से बारहवीं की फ्रेश श्रेणी में 1473 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 473 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 32.11 रहा था। बोर्ड की ओर से आवेदन की तिथि बढ़ाने से जिले के उन विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा जो नियमित स्कूली शिक्षा से अलग मुक्त विद्यालय के माध्यम से दसवीं या बारहवीं की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें