फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यात्रियों से मुलाकात कर स्वदेशी वस्तु अपनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री राजेश नागर ने स्टेशन पर स्वदेशी अपनाओ के स्टिकर भी लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पहुंचे। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से मुलाकात की और देश में बने सामान खरीदने की अपील की।
इस दौरान मंत्री राजेश नागर ने स्टेशन पर स्वदेशी अपनाओ के स्टिकर भी लगाए ताकि लोग जागरूक हों और भारतीय वस्तुओं को अधिक अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बने। इसके लिए जरूरी है कि हर नागरिक स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करे और विदेशी चीजों पर निर्भरता कम करे। अभियान के जरिए लोगों को समझा रहे हैं कि स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रोहतक में खेल मैदान में खिलाड़ी की हुई मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने घटना के बाद तुरंत आवश्यक कार्रवाई की है। साथ ही सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बने स्टेडियमों और खेल सुविधाओं की जांच करें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें