फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित <bha>--</bha> आपातकाल के 50 वर्ष : पलवल में लगी प्रदर्शनी, लोकतंत्र रक्षकों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल,होडल। आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से संविधान हत्या दिवस (25 जून) के तहत जनजागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। जिला सचिवालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में स्लाइड्स और चित्रों के माध्यम से संविधान की मर्यादा पर हुए हमलों और लोकतंत्र के रक्षकों के संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, महामंत्री दिनेश कौशिक और वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रपाल शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वहीं, हसनपुर बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शनी में विधायक हरिंद्र सिंह ने कहा कि आपातकाल के समय जेलों में रहकर जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की, उनके त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन अजीत सिंह, उप चेयरमैन सौरव वशिष्ठ, बीडीपीओ नरेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें