संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हीरापुर गांव की रहने वाली अनुराधा ने नीट-यूजी परीक्षा के पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया तेरह हजार रैंक हासिल कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शनिवार को मोहना स्थित एसआर कॉन्वेंट स्कूल में छात्रा के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अनुराधा ने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने हौसला बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सही दिशा में की गई तैयारी ही सफलता की कुंजी है। अनुराधा के पिता सुंदर वैष्णव ने बताया कि बेटी की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।