फरीदाबाद। सेक्टर-62 बल्लभगढ़ के मैदान पर फरीदाबाद-11 ने झाड़सैंतली-11 को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदाबाद ने आठ ओवर में छह विकेट पर 92 रन बनाए। अभिषेक सक्सेना ने नौ गेंदों पर 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए झाड़सैंतली की टीम पांच विकेट पर 73 रन ही बना सकी। अजय डागर ने 14 गेंदों पर 44 रन बनाए। अनुज रावत ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद