फरीदाबाद। करना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को सोफ्ता क्रिकेट क्लब ने धौज दरबार-11 को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोफ्ता क्लब ने 16 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। आमीर ने 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धौज दरबार-11 की टीम नौ विकेट पर 208 रन ही बना सकी। वकील ने 26 गेंदों पर 78 रन बनाए। आमिर ने चार विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद