फरीदाबाद। औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों के चलते दिनोंदिन प्रदूषण की मार झेल रहे फरीदाबाद शहर को अब राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत ट्रक माउंटेड फॉग कैनन एंटी स्मॉग गन डस्ट सप्रेशन सिस्टम की खरीदने की परियोजना बनाई गई है। इसके तहत विभाग कुल 3 करोड़ रुपये की लागत से ऐसी पांच मशीनें खरीदेगा।
यह कदम शहर के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है, जो खासकर उन क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जहां निर्माण कार्यों, सड़कों और औद्योगिक इकाइयों के कारण हवा में लगातार धूल के कण फैले रहते हैं।