फरीदाबाद। सुधा रुस्तगी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, सेक्टर-89, ग्रेटर फरीदाबाद में सोमवार को एंटी रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रैगिंग की रोकथाम, दुष्परिणामों और इससे जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद