फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंगला एक्सप्रेस से कैमरे चोरी करने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
संतोष । निवासी गांव नगला चुरा, फिरोजाबाद। मंगला एक्सप्रेस से सीसीटीवी कैमरे चोरी करने वाला पांच
विज्ञापन
- फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ा, दो चोरी के कैमरे बरामद
विज्ञापन

फरीदाबाद। मंगला एक्सप्रेस से सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के तीन मामलों में फरार पांचवें आरोपी को आरपीएफ ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष (41) निवासी गांव नगला चुरा, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के दो कैमरे बरामद किए गए हैं। आरपीएफ थाना फरीदाबाद में दिसंबर 2025, मई और जुलाई 2026 में कैमरे चोरी होने के तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मामलों में विकास कुमार, अमित यादव, राहुल यादव और संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संतोष तीनों मामलों में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें