फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.30 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से की गई। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान के लिए विभाग की ओर से दो लाख 16 हजार 615 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन पहले ही दिन एक लाख 30 हजार 549 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने रविवार को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने एक बच्ची को पोलियो को खुराक पिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने और कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। रविवार से मंगलवार तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसके तहत पांच साल के दो लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी हैं। शहर में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत परिवहन और खनन मंत्री मूलचंद्र शर्मा की ओर से की गई है। उन्होंने पोलियो दवा केंद्र का फीता काटकर और वहां बैठी एक बच्ची को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में पोलियो पूरी तरीके खत्म हो चुका है, लेकिन इस रोग पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यह महाअभियान जरूरी हैं। शहर में आठ बूथ बनाए गए हैं। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बेहतर बचाव के लिए लोग सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। इस मौके पर एसएमओ डॉ. टीसी गिड़वाल, डॉ. मान सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक सीमा त्रिखा ने दवा पिलाकर किया उद्घाटन
फरीदाबाद। तीन दिवसीय मेगा पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो अभियान चलाया गया। विधायक सीमा त्रिखा ने बीके अस्पताल व एसजीएम नगर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि मेगा पल्स पोलियो अभियान कोविड-19 नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रोटोकॉल भी तैयार किया गया है। बूथ एक्टिविटी के तहत रविवार को चयनित बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अगले दो दिन डोर टू डोर एक्टिविटी के तहत घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी इस अभियान में शामिल होकर अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा समय पर दिलाएं। इस मौके पर अर्बन फैमिली यूनिट के इंचार्ज डॉ. संभ्रांत राठी, एसएमओ डॉ. शशि गांधी, डॉ. परीक्षित, डॉ. हिमा चुघ, एमओ डॉ. रिचा बत्रा, एएमओ डॉ. सुगंधा, फार्मेसी अधिकारी बलराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें