कोरोना से एक और मौत, 36 नए संक्रमित
फरीदाबाद। कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में लगातार स्थिति स्थिर बनी हुई है। बुधवार को जिले में रिकवरी दर 98.8 फीसदी रही। वहीं जिले में 36 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 41 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। बुधवार को एक संक्रमित की मौत भी हो गई। अब तक 406 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 45666 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 45111 लोग स्वस्थ हए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 149 हो गई है। इनमें से 65 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 84 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा 12 संक्रमितों की हालत गंभीर हैं और चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब कोरोना के मामले 1726 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। बुधवार को 2935 सैंपल लिए गए। इनमें से 1854 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 450668 सैंपल लिए जा चुके हैं और प्रति एक लाख की आबादी पर 25037 सैंपल लिए जा रहे हैं।