फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से तीन करोड़ की रिश्वत मांगने पर कांग्रेस का तंज- गुरुग्राम, फरीदाबाद में कौन करेगा निवेश 

Wed, 06 Jan 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित सरकारी फ्लैट में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम में दिल्ली के कॉल सेंटर संचालक (कारोबारी) से तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगकर कारोबारी को थर्ड डिग्री देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 
कारोबारी से 57 लाख रुपये की वसूली करने वाले अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए विधायक ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर पत्र सौंपा। नीरज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कारोबारी को पुलिस ने जिस होटल से उठाया और जिस थाना में थर्ड डिग्री दी गई, उनकी सीसीटीवी फुटेज निकालकर विजिलेंस कब्जे में लेने का सुझाव दिया है ताकि इस मामले में संलिप्त पुलिस अधिकारी जांच प्रभावित न कर सकें। 


नीरज का कहना है कि विश्व के मानचित्र पर अपना स्थान बना चुके गुरुग्राम में इस तरह की घटनाओं से पूरा हरियाणा बदनाम होता है। इसके अलावा ऐसी शर्मनाक घटनाओं से हरियाणा के निवेश पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद कौन उद्योगपति गुरुग्राम में निवेश करना चाहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि रिश्वत कांड में मुख्य आरोपी के सहयोगी खेड़कीदौला पुलिस थाना के निलंबित प्रभारी और गुरुग्राम के एक बड़े अधिकारी की रिश्तेदारी को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से बड़े अधिकारी का तबादला किया जाए। नीरज ने सरकार से सवाल पूछा कि जब मामूली झगड़े के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस तीन पीढ़ियों के लोगों को थाने में ले आती है तो फिर फरार पुलिस इंस्पेक्टर को पकड़ने में आठ दिन का समय कैसे लग रहा है। 

विधायक ने गुरुग्राम के मुकेश फाजलपुरिया नाम के उस प्रापर्टी डीलर की भी जांच करने की मांग उठाई जो भ्रष्ट अधिकारियों की रिश्वत की रकम को निवेश करवाता है। नीरज का कहना है कि विश्व के मानचित्र पर अपना स्थान बना चुके गुरुग्राम में इस तरह की घटनाओं से पूरा हरियाणा बदनाम होता है। इसके अलावा ऐसी शर्मनाक घटनाओं से हरियाणा के निवेश पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद कौन उद्योगपति गुरुग्राम में निवेश करना चाहेगा।

बदले जा रहे बड़े घोटाले के जांच अधिकारी 
विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में बिना काम किए एक ठेकेदार को किए गए भुगतान घोटाले की जांच कर रहे मुख्य अभियंता के तबादले पर भी नाराजगी जताई है। शर्मा का कहना है कि बड़े घोटाले की जांच कर रहे अधिकारियों का तबादला करना गैर कानूनी है। 

नगर निगम में हुए घोटालों से जुड़े वित्तीय भुगतानों का हो विशेष ऑडिट
विधायक नीरज शर्मा ने एक अन्य पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगर निगम फरीदाबाद में हुए घोटालों से जुड़े वित्तीय भुगतानों का विशेष ऑडिट होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने हार्डवेयर चौक जमीन, एलईडी लाइट, मुख्यमंत्री की घोषणाओं, पैरीफेरल रोड निर्माण से लेकर अवैध निर्माण में वसूली को मुद्दा बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें