फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अहाता प्रबंधक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। 15 अप्रैल को थाना सेक्टर-3 स्थित अहाता प्रबंधक आदेश कुमार की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा की टीम की ओर से एक किशोर सहित 6 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने 30 अप्रैल को आरोपी सचिन निवासी झुग्गी सेक्टर-4 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में उसने बताया कि झगडे़ के दौरान आदेश पर पत्थर से हमला किया था। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



-
पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 फरीदाबाद की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कालोनी सेक्टर-58 निवासी शाहरुख के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 फरीदाबाद की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। उसने बताया कि पिस्तौल को वह अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से 3000 रुपये में लेकर आया था। वह मजदूरी करता है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें