फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोदाम से लाखों की स्टील शीट गबन मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित स्टील कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये की स्टील शीट के गबन मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब दो टन स्टील शीट भी बरामद की है।
विज्ञापन

मामले में कंपनी के मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम कोटिया चित्रा, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी शिवहरी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव धतीर जिला पलवल निवासी योगेश डागर की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 जून 2026 को कंपनी के सेक्टर-59 स्थित गोदाम में स्टॉक का मिलान करने पर करीब 3 से 4 टन स्टील शीट कम मिली, जिसके बाद गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि वह सुदीप इंटरप्राइजेज नाम से फर्म संचालित करता है, जहां लोहे की चादरों से विभिन्न सामान तैयार कर बिक्री की जाती है। पुलिस के अनुसार शिवहरी ने कंपनी के मैनेजर रोहित के साथ मिलकर गबन की साजिश रची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें