फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भोजनालय संचालक पर फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र में फरवरी 2025 में भोजनालय संचालक पर गोली चलाने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी फरीदाबाद निवासी राकेश भाटिया ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि वह द मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने भोजनालय चलाता है। छह फरवरी 2025 की सुबह करीब छह बजे काले रंग की स्कॉर्पियो में चार युवक भोजनालय पर पहुंचे थे। इनमें से एक युवक ने सामान खरीदा और पेटीएम से भुगतान किया। इसके बाद दो युवक कैश काउंटर के पास आए और पैसे को लेकर संचालक से बहस व गाली-गलौच करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर राकेश भाटिया पर गोली चला दी। मामले में रंकित और लव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें