फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 39.61 लाख की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खाते में आए थे ठगी के 50 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर 39 लाख 61 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह (42) निवासी गोविंद नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दलजीत सिंह खाताधारक है। जिसके खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे और यह मजदूरी का काम करता है तथा इसने अपना खाता ठगों को दे रखा था। पुलिस इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सेक्टर 88 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 जनवरी को उसके पास विजय नामक व्यक्ति का फोन आया। जिसने बताया कि वह निर्मल बंग सिक्योरिटीज से जुड़ा हुआ है। जिसकी बातों से लगा कि वह स्टॉक मार्केट एनालिसिस के बारे में जानता है और अपना गुरु जीनियस एआई एप लॉन्च कर रहा है। जिसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने पहले छोटी राशियों में स्टॉक में निवेश किया। इस प्रकार सभी निवेश लाभदायक रहे तथा उसने लाभ के एक लाख रुपये भी निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 39 लाख 61 हजार 573 रुपये स्टॉक मार्केट में निवेश किए, लेकिन जब उन्होंने रुपये निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलजीत सिंह (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें