फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अकबर (30) दसवीं पास है और गांव डींग राजस्थान में ही ई मित्र सेंटर को चलाता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-19 निवासी एक युवक ने शिकायत दी।
विज्ञापन

जिसमें आरोप लगाया कि 12 फरवरी को उसके पास कॉल आई और टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया। शुरू में टास्क पूरे करने पर उसे 2 हजार रुपये दिए गए। उसके बाद उससे विभिन्न टास्क के बदले 94 हजार 801 रुपये लिए गए, लेकिन कोई पैसा वापस नहीं दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहम्मद अकबर को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकबर खाते में आए ठगी के पैसों को एटीएम व ई-मित्र से निकालता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें