फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंगदारी मांगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महावतपुर गांव स्थित माइनिंग साइट पर कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने, जान से मारने की धमकी देने और प्रतिमाह दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण उर्फ आशु निवासी गांव रायपुर, नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि करनाल निवासी वागीश शर्मा एक फर्म के पार्टनर हैं। उन्होंने थाना भूपानी में शिकायत दी थी कि महावतपुर गांव स्थित उनकी माइनिंग साइट पर यश चौहान उर्फ चन्नू निवासी महावतपुर अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और प्रतिमाह दो लाख रुपये देने की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना भूपानी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और कर्मचारियों को डराने के लिए प्रयोग की गई टॉय गन बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें