फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोली चलाकर रंगदारी मांगने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। गाड़ी पर फायरिंग कर 5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी गौरव शर्मा ने साथी आरोपी देवेंद्र के साथ फोन करके 5 लाख की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आर्य नगर निवासी मयंक की शिकायत पर थाना सिटी में गाड़ी पर गोली चलाने व 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा निवासी आर्य नगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता की गाड़ी पर गोली चलाने के बाद आरोपी अपने साथी देवेंद्र के साथ था और फोन करके शिकायतकर्ता से रंगदारी की मांग की थी। आरोपी से फोन बरामद किया गया है। मामले में चार आरोपी देवेंद्र, बंटी, मोनू व उदय निवासी तिरखा काॅलोनी को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें