फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तर बालक वर्ग के कुश्ती खेलों का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज पानीपत रवाना होंगे जिले के खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राज्य स्तरीय बालक वर्ग के कुश्ती खेलों के पूर्ण कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। आठ सितंबर से मुकाबलों की शुरुआत पानीपत में होगी। इनमें अंडर 14, 17 और अंडर 19 के मुकाबले खेले जाएंगे। यह मुकाबले कई भार वर्गों में खेले जाएंगे। मुकाबले के लिए जिले खिलाड़ी आज रविवार को पानीपत के लिए रवाना होंगे। 20 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन आठ सितंबर को वजन के बाद अंडर 14 के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। सभी मुकाबले फ्री स्टाइल होंगे। इनमें 28 किग्रा भारवर्ग से 49 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 9 सितंबर को अंडर 17 के फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें 34 से 64 किलो भारवर्ग के खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं, 10 सितंबर को अंडर 19 के खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे। इनमें भी फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों प्रकार के मुकाबले खेले जाएंगे। पानीपत शिक्षा विभाग कि ओर से एडवाइजरी कर खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें