मानेसर। नखरोला के सरकारी स्कूल में पीएचसी नखरोला की एएनएम राजेश यादव ने छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के कुछ हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण जरूरी है वरना कई सारे रोग हो सकते हैं। सभी को समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही, उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को कुष्ठ रोग अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत कुष्ठ रोग के लक्षणों को जल्दी पहचानना और इलाज कराना जरूरी है। संवाद