धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए अनिरुद्धाचार्य
- फोटो : एएनआई
दिल्ली से शुरू हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा तीसरे दिन फरीदाबाद पहुंच चुकी है। पदयात्रा में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का स्वागत किया। वहीं आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम जीवन भर सनातन धर्म का पालन करेंगे। हम अपने गांव और शहर को भेदभाव और छुआछूत से मुक्त करेंगे। हम भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।
आगे लिखा कि हम 24 घंटे में एक घंटा सनातन के लिए काम करेंगे। हम अपने बच्चों को सच्चा सनातनी बनाएंगे। हम 'गाय, गंगा, गीता, गौरी, गायत्री, गोपाल' की गरिमा की रक्षा करेंगे। हम संतों और शास्त्रों का पालन करेंगे। हम सनातन के लिए जिएंगे और मरेंगे। हम भारत को अवैध धर्मांतरण से मुक्त करेंगे। हम भारत में लव जिहाद को रोकेंगे। हम अपने गांव, अपने शहर में धर्म-विरोधी लोगों को एकजुट होकर जवाब देंगे।