फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेल क्रिकेट अकादमी ने दर्ज की जीत, न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी को 54 रन से हराया

विज्ञापन
बल्लेबाज आर्यन त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित करते अंपायर लखन सिंह। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए छठें ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच में एंजेल क्रिकेट अकादमी (फरीदाबाद) ने न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी (गुरुग्राम) को 54 रन से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी ने छत्रपति क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि निर्धारित 40-40 ओवर के मैच एंजेल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पांच विकेट पर 206 रन बनाए। बल्लेबाज सक्षम शर्मा ने 76 रन, प्रीत ने 52 रन और गुर्तेज सिंधु ने 28 रन बनाए। न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन खान, अंगद सिंह और अभिमान ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जनरेशन क्रिकेट अकादमी की टीम को सात विकेट में 152 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। एंजेल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनमोल सिंह, कबीर खान और सक्षम शर्मा ने दो-दो विकेट, तन्मय ने एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए सक्षम शर्मा को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में छत्रपति क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी 25.5 ओवर में 10 विकेट पर 80 रन बनाए। विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव और आर्यन त्रिपाठी ने तीन-तीन विकेट, लक्ष्य दीक्षित ने दो, अंकित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेजिडेंशियल अकादमी ने 10.1 ओवर में दो विकेट खोकर 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। आर्यन त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें